बारीपदा स्टेशन में बढ़ी यात्री सुविधाएं
14--बारीपदा रेलवे की यात्री सुविधाएं बढ़ी, दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले ओड़िशा के मयुरभंज जिले के बारीपदा रेलवे स्टेशन का अमृ

दक्षिण पूर्व रेलवे खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा रेलवे स्टेशन का अमृत भारत_station योजना के तहत विकास का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को स्वच्छ, अधिक आरामदायक और उपयोग में आसान बनाना है। दक्षिण पूर्व रेलवे में कुल 72 स्टेशनों को इस योजना के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है। पुनर्विकास कार्य का उद्देश्य साधारण स्टेशनों को अधिक केंद्रित सुविधाओं के साथ बदलना है। मामूल हो कि मयूरभंज जिला मुख्यालय बारीपदा स्थानीय यात्रियों, व्यापारियों और क्षेत्र के पर्यटन स्थलों खास कर सिमलीपाल टाइगर रिजर्व पर आने वाले पर्यटकों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। इससे रेल क्षेत्र और इसके रेल उपयोगकर्ता के लिए कार्यात्मक और आर्थिक दोनों तरह के लाभ होने की संभावना है。
ये हैं सुविधाएं :
बारीपदा रेलवे स्टेशन में नया स्टेशन भवन, नया बुकिंग काउंटर, दिव्यांगजन बुकिंग काउंटर, शौचालय, रैंप, वाटर बूथ, पार्किंग एरिया, दिव्यांगजनों के लिए टैक्सटाइल टाइल्स, नया प्लेटफॉर्म, शेल्टर, प्लेटफॉर्म, सरफेसिंग, पार्किंग क्षेत्र में सुधार, सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार, नया वेटिंग रूम, वाटर बूथ, प्लेटफॉर्म पर बैठने की व्यवस्था, एटीवीएम, प्रवेश और निकास द्वार, स्टेशन में स्थानीय कला संस्कृति का प्रदर्शन, ट्रेन इंडिकेटर और कोच इंडिकेटर बोर्ड शामिल है।
फोटो संख्या-16-स्टेशन की तस्वीर।


