समेचीपुर में बाढ़ की विनाशलीला जारी.. दो और मकान गंगा में समाये

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

तराई क्षेत्र में बाढ़ की विनाशलीला से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। समेचीपुर में गंगा का कटान तेज होने से कई मकान गंगा में समा गए हैं। पीड़ित परिवार अब झोपड़ियों में जिंदगी गुजार रहे हैं। कटान की गति से अन्य घर भी खतरे में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी पीड़ितों की मदद का मोर्चा संभाला है।

समेचीपुर में बाढ़ की विनाशलीला जारी.. दो और मकान गंगा में समाये

शमसाबाद, संवाददाता।तराई क्षेत्र में बाढ़ की विनाशलीला से पीड़ितों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। पीड़ित गंगा की तरफ टकटकी निगाह लगाकर निहार रहे हैं कि कहीं उनका मकान भी गंगा के आगोश में न समा जाये। समेचीपुर में गंगा का कटान तेज होने से दो और मकान गंगा में समा गये। वहीं कटरी तौफीक में गंगा के कहर से 10 दिन में 26 आशियाने उजड़ गये हैं। समेचीपुर चितार गंगा के मुहाने पर बसा है। दो दिन पहले कटान की चपेट में आकर तरना और खान मोहम्मद के मकान गंगा में समा गये। घर उजड़ने के बाद दोनों परिवारों ने गांव के पास खेत में झोपड़ी डाल दी है। कटान अन्य ग्रामीणों के घरों की ओर भी बढ़ रहा है। कुछ मकान ऐसे हैं जो गंगा से सिर्फ पांच मीटर की दूरी पर हैं। खतरे को देखते हुये चांदबाबू, शकील, अतीश, शाहरुख, सलाउद्दीन, पप्पू, नसरूददीन, हुस्न मोहम्मद समेत कई ग्रामीणों ने अपने घरों से जरूरी सामान और अन्य सामग्री निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दी है। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि कटान इसी गति से जारी रहा तो कई और मकान गंगा की धारा में समा सकते हैं। कटरी तौफीक में 10 दिनों में गंगा की धारा में 26 लोगों के आशियाने समा चुके हैं। कई परिवार खुले आसमान के नीचे सडक किनारे पन्नी और झोपड़ी डालकर रहने को मजबूर हैं। लगातार हो रहे कटान से भय बढ़ता जा रहा है।

पीड़ितों की सूची तैयार

मंगलवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामकिशोर राजपूत गांव पहुंचे और पीड़ितों का हाल लिया। पीड़ित विनोद, हवलदार, मदनपाल, जयसिंह, अतर सिंह, राहुल, मुनेश्वर, नन्हेलाल, रामप्रताप और सतीश सहित दस लोगों ने समय रहते अपने घर तोड़कर ईंट और सामान निकाल लिया है। जबकि नंदराम, छोटेलाल और मुनेश्वर की जमीन कटान की चपेट में लगातार आ रही है। रामप्यारी राधेश्याम, आशीष, रामनिवास, जगदीश, अजीत, कश्मीर, भरकेश, ज्ञानचंद्र, जयचंद्र, रामवीर, छोटे आदि को घरों की ईँट निकालने का मौका नही मिला और उनके मकान गंगा मे समा गये। नायब तहसीलदार और लेखपाल ने कटान का निरीक्षण किया। 18 पीड़ितों की सूची तैयार की गयी है। अन्य पीड़ितों की सूची बनाने को लेखपाल को निर्देश दिये गये हैं। पीड़ितों को टार्च और तिरपाल वितरित की गयी है। प्रभावित परिवारों के लिए पटटे की भूमि की व्यवस्था को लेकर कार्रवाई चल रही है।

फसल नुकसान से किसान चिंतित

अचानकपुर गांव में बाढ़ का असर किसानों की चिंता बढ़ा रहा है। गांव के अंदर विद्यालयों में बाढ़ का पानी भरा है। इससे पठन पाठन प्रभावित है। मुख्य रास्ते पर भी बाढ़ का पानी भरा होने से आवागमन में समस्या खड़ी हो रही है। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गंगा तेजी से खेतों का कटान कर रही है। कटान की चपेट में आने से महाराज सिंह, यदुनाथ, जगरूप, सतीश, बाजीलाल, रामवरन समेत अन्य किसानों की गन्ने की फसल बर्बाद हो रही है। किसानो ने बताया कि लगातार कटान तेज होता रहा तो खेतों का बड़ा हिस्सा गंगा में समा सकता है। प्रधान प्रतिनिधि राहुल ने बताया कि एक सप्ताह से गंगा कटान कर रही है।

राहत मिलने की कम संभावना

फर्रुखाबाद, संवाददाता।

जनपद में बाढ़ का कहर लगातार बरप रहा है। जिस हिसाब से नरौरा, हरिद्वार समेत बिजनौर बांधों से भारी मात्रा में पानी पास किया जा रहा है उससे फिलहाल ज्यादा राहत मिलने की संभावना कम है। गंगा चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रही हैं। गंगा के निकटवर्ती गांव में कहर बरप रहा है। कटान इतना अधिक तेज है कि इससे लोग भयभीत हो रहे हैं। वहंी दूसरी ओर रामगंगा बिलो गेज पर जरूर हैं मगर जो मंगलवाार को पानी पास किया गया है उससे रामगंगा के गेज मेंे आने के आसार हैं। जनपद में बाढ़ की विभीषिका से हजारों की आवादी प्रभावित है। कटान भी काफी तेजी से चल रहा है। गंगा का वेग निचले इलाकों में जमीन का लगातार कटान कर रहा है। शमसाबाद तराई क्षेत्र के अलावा गंगापार के कई हिस्सों में कटान से जमीनें गंगा में समा रही हैं। लोगों की खेतीबाड़ी की जमीन भी गंगा की भेट चढ़ रही है। कंपिल की कटरी के अलावा सदर तहसील क्षेत्र के कई निचले हिस्सों में बाढ़ का कहर बरप रहा है। बाढ़ की विनाशलीला से सैकड़ों लोग बेघर होकर शरणालयों में पहुंच चुके है। हालात अभी भी कोई ज्यादा ठीक नहीं हैं जो स्थिति है उससे तटीय इलाकों के लोगों की नींद हराम हो चुकी है। रात दिन जागकर गंगा के प्रवाह को देखकर कांप रहे हैं।

नंबर गेम

136.85 मीटर है गंगा का जलस्तर।

25 सेंटीमीटर चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही गंगा।

25 सेंटीमीटर खतरे के निशान से नीचे बह रही गंगा।

स्वास्थ्य टीमों की मदद

स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखे है। बाढ़ प्रभावित कटरी गंगपुर, धर्मपुर और शिकारपुर में डॉ.अनुराग कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने स्टीमर से पीड़ितों की खबर ली और उन्हें दवायें वितरित कीं। इस दौरान शिवम कटियार, डॉ. सुरेंद्र, सत्यपाल, निर्दोष, सुनींत रंजन, मोनिका, संदीप, डॉ.अकरम की टीमोंे ने अलग अलग क्षेत्रों में दवायें वितरित कीं। पीड़ितों को आवश्यक सलाह भी दी।

समेचीपुर में बाढ़ की विनाशलीला, दो मकान और समाये

कटरी तौफीक में 10 दिनों के भीतर 26 आशियाने उजड़ गए

नरौरा समेत बांधों से भारी मात्रा में पानी पास

चेतावनी बिंदु से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रहीं गंगा

फोटो 13

परिचय- विलावलपुर सोता में बाढ़ के पानी के बीच नाव से निकलते लोग।

फोटो 14

परिचय- ढकेलापुर मुख्य मार्ग पर बाढ़ के पानी से होकर पैदल निकलते लोग।

फोटो 15

परिचय- बाढ़ के पानी के बीच स्टीमर पर शिकारपुर जाती स्वास्थ्य टीम।

फोटो 16

परिचय- प्रहलाद की मड़ैया के निकट रास्ते से बाढ़ के पानी से होकर निकलता आटो।

सामान्य प्रश्न

✦कटरी तौफीक में कितने आशियाने उजड़ गए?−
कटरी तौफीक में 10 दिनों के भीतर 26 आशियाने उजड़ गए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसमेचीपुर में बाढ़ की विनाशलीला जारी.. दो और मकान गंगा में समाये