बांधों के नाजुक हिस्सों की निगरानी नहीं, दबाव के आकलन में चूके

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में गंडक नदी में आई बाढ़ से दो बांध टूट गए। विशेषज्ञों का मानना है कि जल संसाधन विभाग की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पिछले एक दशक में मरम्मत की कमी की बात कही। इसके अलावा, अधिकारियों की सक्रियता में कमी भी प्रमुख कारण रही।

बांधों के नाजुक हिस्सों की निगरानी नहीं, दबाव के आकलन में चूके

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में गंडक नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से दो जगह बांध टूट गए थे। स्थानीय लोगों के अलावा नदी जल प्रबंधन विशेषज्ञ इसे जल संसाधन विभाग की स्थिति की भयावहता का आकलन करने में चूक बता रहे हैं। इनके अनुसार, बैराज से पानी छोड़ जाने और उसके कारण जिले में बांधों पर पड़नेवाले दबाव का सही आकलन नहीं कर पाना ही बांधों के टूटने का प्रमुख कारण है। वहीं, विभागीय अधिकारी टूटे बांधों का जिक्र विभाग की सूची नहीं होने की बात कह पल्ला झाड़ने में जुटे हैं。

बांधों की खराब स्थिति

जयमल डुमरी के सामाजिक कार्यकर्ता विधान चंद्र यादव ने बताया कि बांध की खराब स्थिति की जानकारी कई बार जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के स्थानीय अधिकारियों को दी गई थी। लेकिन, पिछले एक दशक में मरम्मत नहीं कराई गई। यहीं नहीं, यहां नदी के दबाव का भी कभी आकलन नहीं कराया गया। बताया कि हर साल मरम्मत के नाम पर केवल प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी-बालू भरकर रखा जाता रहा। नतीजतन इस बार आए रिकॉर्डतोड़ पानी का दबाव बांध नहीं झेल सका। वहीं, माधोपुर हजारी के सुधीर कुमार ने कहा कि पिछले महीने नेपाल त्रासदी के बाद जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की सक्रियता बढ़ी थी। लेकिन, बाद में वे भी सुस्त हो गए। इस बार इतना पानी आने का अनुमान उनको भी नहीं हो पाया।

पानी आवक का समय

उत्तर बिहार की नदियों पर शोध कर चुके अमन तेजस्वी का कहना था कि वाल्मीकिनगर बैराज से पानी मुजफ्फरपुर जिले की सीमा में आने में 30 से 35 घंटे लगते हैं। यह समय बचाव कार्य के महत्वपूर्ण होता है। लेकिन, बैराज पर तैनात अधिकारी और जिले में विभागीय अधिकारियों के बीच तालमेल की कमी के कारण ही समय रहते निरोधात्मक कदम नहीं उठाए जा सके हैं।

आकलन से अधिक पानी आने से बिगड़ी स्थिति: अधीक्षण अभियंता

पानी की स्थिति का आकलन नहीं कर पाने से बाढ़ नियंत्रण अंचल मुजफ्फरपुर के अधीक्षण अभियंता बिनोद कुमार ने भी सहमति जताई। लेकिन, लापरवाही की बात को सिरे से नकार दिया। कहा कि जिन जगहों पर बांध टूटने की बात कही जा रही है, वे विभाग की सूची में शामिल नहीं है। मुख्य बांध अब भी सुरक्षित है। हालांकि, मुख्य बांध पर पांच जगह संवेदनशील चिह्नित किए गए थे। इसमें माधोपुर हजारी उस्ती, मानिकपुर, रतनपुर डीही और हुस्सेपुर शामिल हैं। कहा कि आकलन करीब 3.5 लाख क्यूसेक पानी का था, लेकिन करीब 5.82 क्यूसेक पानी आ गया। यहां आकलन में चूक हुई।

सामान्य प्रश्न

✦बाढ़ के कारण कौन से बांध टूटे हैं?−
गंडक नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से जिले में दो जगह बांध टूट गए हैं।
Ajay Kumar Pandey

लेखक के बारे में

Ajay Kumar Pandey
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबांधों के नाजुक हिस्सों की निगरानी नहीं, दबाव के आकलन में चूके