ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश कर्नाटक चुनाव: क्या 40 साल बाद देवराज उर्स का इतिहास दोहरा पाएंगे सिद्धारमैया?

कर्नाटक चुनाव: क्या 40 साल बाद देवराज उर्स का इतिहास दोहरा पाएंगे सिद्धारमैया?

कांग्रेस नेता और वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री एम सिद्धारमैया पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री डी देवराज उर्स की सफलता दोहराना चाहेंगे। कर्नाटक की राजनीति में उर्स एक मात्र नेता रहे हैं जो लगातार दो बार...

 कर्नाटक चुनाव: क्या 40 साल बाद देवराज उर्स का इतिहास दोहरा पाएंगे सिद्धारमैया?
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम।Mon, 14 May 2018 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस नेता और वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री एम सिद्धारमैया पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री डी देवराज उर्स की सफलता दोहराना चाहेंगे। कर्नाटक की राजनीति में उर्स एक मात्र नेता रहे हैं जो लगातार दो बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। 1972 में मैसूर राज्य को कर्नाटक नाम मिला। 1972 में पांचवें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई और मुख्यमंत्री डी देवराज उर्स मुख्यमंत्री बने। वे कर्नाटक के पहले सीएम हैं जो 5 साल 286 दिन तक अपने पद रहे। इतने लंबे समय तक कोई दूसरा सीएम नहीं रहा। इसके बाद पांच साल के कार्यकाल पूरा करने वाले सीएम के तौर पर सिद्धारमैया का ही नाम आता है।

कर्नाटक चुनाव से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

कर्नाटक के 224 विधानसभा सीटों पर 12 मई को वोट डाले गए हैं। विधानसभा चुनाव में 4.97 करोड़ मतदाताओं में से 72.13 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिससे एक रिकार्ड बन गया। मतदान का प्रतिशत 1952 के राज्य विधानसभा चुनाव के बाद से सबसे अधिक है। अगर सिद्धारमैया जीत हासिल करते हैं तो वो देवराज उर्स के बाद कर्नाटक के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे जो लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल करेंगे।

कर्नाटक के अब तक के मुख्यमंत्री

नाम - पार्टी

1. के चेंगलाराय रेड्डी- कांग्रेस
2. के हनुमंत्याह- कांग्रेस
3. के मंजप्पा- कांग्रेस
4. एस निजलिंगप्पा- कांग्रेस
5. बी डी जट्टी- कांग्रेस
6. एस आर कान्थी- कांग्रेस
7. एस निजलिंगप्पा- कांग्रेस
8. वीरेन्द्र पाटिल- कांग्रेस
9. डी देवराज उर्स- कांग्रेस (लगातार दो बार मुख्यमंत्री)
10. आर गुंडू राव- कांग्रेस
11. रामकृष्ण हेगडे- जनता पार्टी
12. एस आर बोम्मई- जनता पार्टी
13. वीरेन्द्र पाटिल- कांग्रेस
14.एस बंगरप्पा-कांग्रेस    
15. वीरप्पा मोइली-कांग्रेस
16. एच॰ डी॰ देवगौड़ा-जनता दल    
17. जे एच पटेल- जनता दल    
18. एस एम कृष्णा-कांग्रेस    
19. एन धरम सिंह-कांग्रेस
20. एच डी कुमारस्वामी- जनता दल (सेक्युलर)
21. बी॰ एस॰ येदियुरप्पा-बीजेपी    
22. डी॰ वी॰ सदानंद गौड़ा-बीजेपी    
23. जगदीश शेट्टार-बीजेपी    
24. एम सिद्धामैया-कांग्रेस    

पिछले चुनाव में कौन कहां
2013             सीटें     वोट प्रतिशत 
भाजपा               40       19.89
कांग्रेस                122    36.56
जेडीएस              40     20.15
अन्य                  22     23.01

2008        सीटें     वोट प्रतिशत 
भाजपा           110     33.86
कांग्रेस            80       34.76
जेडी एस         28      18.96
अन्य               06    11.57

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें