संत देवराह बाबा के जीवन पर बनेगी फिल्म

हिन्दुस्तान, मथुरा
share

वृंदावन। सिद्ध संत नीब करोरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की सफलता से प्रेरित होकर अब प्रसिद्ध संत देवराह बाबा के जीवन पर भी फिल्म का निर

संत देवराह बाबा के जीवन पर बनेगी फिल्म

सिद्ध संत नीब करोरी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की सफलता से प्रेरित होकर अब प्रसिद्ध संत देवराह बाबा के जीवन पर भी फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। जिसके अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने की संभावना है। यहां बताते चले कि इन दिनों देश में फिल्म हनुमान अंश की सफलता सुर्खियों में है। इसी से प्रेरित होकर संत देवराह बाबा के जीवन चरित्र पर भी फिल्म का निर्माण शुरू कर दिया गया है। मचान बाबा के नाम से निर्मित प्रसिद्ध संत देवरहा बाबा के जीवन से जुड़े तमाम रहस्यों को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा।

फिल्म का निर्माण अप्रवासी भारतीय पूनम गुप्ता, विकल्प पालीवाल द्वारा ओजस फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। जिसमें व्यवसाई पुनीत पांडे का भी सहयोग है। बाबा के जीवन से जुड़े रहस्यों पर लंबी रिसर्च के बाद फिल्म की कहानी तैयार की गई है। जिस पर काम भी शुरू हो चुका है। फिल्म के अगले साल रिलीज़ होने की संभावना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंत देवराह बाबा के जीवन पर बनेगी फिल्म