जिले में लंबित गोदामों का निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश

हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

कोडरमा, वरीय संवाददाता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित गोदामों का निर्माण शीघ्र पूर

जिले में लंबित गोदामों का निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश

कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित गोदामों का निर्माण शीघ्र पूरा कर संबंधित संस्थाओं को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। पैक्स एवं एमपीसीएस के माध्यम से कराए जा रहे गोदाम निर्माण, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र, खाद-बीज व्यवसाय लाइसेंस तथा जल-जीवन मिशन के तहत संचालन एवं रखरखाव कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय कर भूमि चिह्नित करने और जल्द प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। खाद-बीज व्यवसाय की समीक्षा के दौरान कई एमपीसीएस में खाद बिक्री केंद्र नहीं होने की बात सामने आई।

इस पर उपायुक्त ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को इफको प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जल-जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव के लिए चयनित एमपीसीएस के साथ त्रिपक्षीय समझौता कर जल्द कार्य शुरू कराने के भी निर्देश दिए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजिले में लंबित गोदामों का निर्माण शीघ्र पूरा करने का निर्देश