चार फीसदी राशन वितरण पर डीसी नाराज, अधिकारियों को सख्त हिदायत

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में उपायुक्त ने खाद्यान्न वितरण योजनाओं की समीक्षा की। इसमें एनएफएसए, जेएसएफएसएस, चना दाल वितरण, व अन्य योजनाओं का जिक्र किया गया। 63 डुप्लीकेट लाभुकों को हटाने में प्रगति नहीं हुई है। उपायुक्त ने वितरण को तेज करने और लंबित आवेदनों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।

चार फीसदी राशन वितरण पर डीसी नाराज, अधिकारियों को सख्त हिदायत

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा हुई। इसमें पीवीटीजी परिवारों को खाद्यान्न वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, डाकिया योजना, डीएसडी, नमक व मुख्यमंत्री चना दाल वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। 63 डुप्लीकेट लाभुकों को हटाने में प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र के एमओ को इस माह कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया। अगस्त में एनएफएसए व जेएसएफएसएस के करीब चार प्रतिशत लाभुकों को ही खाद्यान्न मिला है। उपायुक्त ने वितरण में तेजी लाने तथा एक सप्ताह में गोदाम से डीलरों तक खाद्यान्न पहुंचाने का निर्देश दिया।

नमक-चना दाल समेत सभी खाद्यान्न का किट बनाकर वितरण करने को कहा गया। आयकरदाता लाभुकों के पूरे परिवार का नाम राशन कार्ड से हटाने तथा लंबित आवेदनों का एक सप्ताह में निष्पादन करने को कहा गया। बैठक में ई-केवाईसी, धोती-साड़ी वितरण, गोदाम मरम्मत और दाल-भात केंद्रों की भी समीक्षा हुई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचार फीसदी राशन वितरण पर डीसी नाराज, अधिकारियों को सख्त हिदायत