डुमरी में एसआईआर शिविर का डीसी ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, गुमला
Follow us on Google News
share

डुमरी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को मतदाता सूची की विशेष पुनरीक्षण शिविर का निरीक्षण उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने किया। उन्होंने मतदाता मामलों, दस्तावेज सत्यापन और लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों को समय-सीमा में मामलों का निष्पादन और मतदाताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

डुमरी में एसआईआर शिविर का डीसी ने किया निरीक्षण

डुमरी प्रतिनिधि। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बुधवार को लगे विशेष शिविर का उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में पहुंचकर मतदाताओं से जुड़े मामलों, नोटिस, जमा किए गए दस्तावेजों और उनके सत्यापन की जानकारी ली। लंबित मामलों के निष्पादन की स्थिति भी अधिकारियों से पूछी। उपायुक्त ने पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले की जांच उपलब्ध दस्तावेजों और संबंधित अभिलेखों के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया के तहत की जाए। जिन मामलों में अतिरिक्त दस्तावेज या स्पष्टीकरण की जरूरत है। संबंधित मतदाताओं को इसकी स्पष्ट जानकारी देने को कहा, ताकि अनावश्यक देरी न हो।

उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर तय समय-सीमा में निपटाने का निर्देश दिया। साथ ही शिविर में आने वाले मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी सरल भाषा में देने और कार्रवाई पारदर्शी रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी समेत प्रखंड-अंचल के कर्मी मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडुमरी में एसआईआर शिविर का डीसी ने किया निरीक्षण