उपायुक्त ने किया ट्राइबल म्यूजियम निर्माण कार्य का निरीक्षण

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त ने किया ट्राइबल म्यूजियम निर्माण कार्य का निरीक्षणउपायुक्त ने किया ट्राइबल म्यूजियम निर्माण कार्य का निरीक्षणउपायुक्त ने कि

उपायुक्त ने किया ट्राइबल म्यूजियम निर्माण कार्य का निरीक्षण

दुमका, प्रतिनिधि। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शनिवार को निर्माणाधीन ट्राइबल म्यूजियम का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त को अवगत कराया गया कि ट्राइबल म्यूजियम का निर्माण कार्य नवंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। यह म्यूजियम राज्य की समृद्ध आदिवासी विरासत, संस्कृति, परंपराओं एवं इतिहास को संरक्षित करने तथा उन्हें प्रदर्शित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। इसके माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को आदिवासी समाज की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर से परिचित होने का अवसर प्राप्त होगा।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्य एजेंसी को सभी निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए तथा निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्धारित समयावधि के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएं तथा नवंबर 2026 तक परियोजना को हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि यह महत्वाकांक्षी परियोजना शीघ्र ही आमजन के लिए समर्पित की जा सके।फोटो-11दुमका-203, कैप्सन- शनिवार को ट्राइबल म्यूजियम निर्माण कार्य का निरीक्षण करते उपायुक्त अभिजीत सिन्हा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsउपायुक्त ने किया ट्राइबल म्यूजियम निर्माण कार्य का निरीक्षण