सपा समाजवादी पार्टी नहीं, नमाजवादी पार्टी: केशव

By Newswrap हिन्दुस्तान, झांसी

सपा पर हमला, समाजवादी नहीं नमाजवादी पार्टी हैभाजपाइयों से की जोश भरी आगामी तैयारी की बैठकफोटो नंबर झांसी,संवाददाताप्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौ

सपा समाजवादी पार्टी नहीं, नमाजवादी पार्टी: केशव

झांसी,संवाददाता। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज प्रांगण में हरीशंकरी पौधरोपण करके शुभारंभ किया। इस दौरान कई और पौधे रोपे गए। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी बात की। समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा समाजवादी पार्टी नहीं वह नमाजवादी पार्टी है। बोले कि-उन्होंने कहा कि कभी सनातनी रहे होंगे, अब तो नमाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण वाली पार्टी है। अपराधियों माफियाओं गुंडों भृष्टाचारियों का संरंक्षण करने वाली पार्टी है। सपा भी फर्जी है। आगामी 2027 के चुनाव पर कहा कि तब सपा सैफई में दिखाई देगी उत्तर प्रदेश में नहीं दिखेगी। सपा कांग्रेस लगातार कम हो रही है और भाजपा 2014 से लगातार आगे बढ़ रही है। समूह की दीदियों से आवाहन किया कि सभी एक पेड़ मां के नाम रोपे। उन्होंने आवास लाभार्थियों से भी एक पेड़ मां के नाम रोपे जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण के लिए पौधे रोपने होंगे। पौधे है तो जीवन है। जल संकट पर कहा कि पहले इतनी बारिश होती थी कि वर्षा काल में बरसे जल से खेती करता था अन्न भंडार भरा रहता था। उन्होंने कहा कि अब जरूरी है जल संरक्षण करें। बिना नाम लिए सपा पर हमला किया। कहा कि यहां बुंदेलखंड में खनन माफिया सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि हम खनन करके तिजोरियां भरते रहें यह गलतफहमी है। अगर पर्यावरण नहीं रहेगा वन क्षेत्र नहीं रहेगा तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी खतरे में है.

ये भी पढ़ें:
Lucknow News: एक़ दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे रोपकर यूपी ने फिर बनाया नया रिकार्ड

ग्लोबल वार्मिंग से बाहर निकलने का प्रयास

पौधरोपण पर कहा कि ग्लोबल वार्मिग विश्व का बड़ा संकट है। इसके लिए भातर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपा जाए। सभी से पौधों को बचाने का आवाहन भी किया।

ये भी पढ़ें:
भाजपा का वृक्षारोपण दरअसल भ्रष्टारोपण कार्यक्रम: अखिलेश

इन पौधों का होना है रोपण

यहां पर सागौन, शीशम, चिलबिल, कंजी, नीम, पीपल, पाकड़, बरगद, अर्जुन, सिरस, गोल्डमोहर, अमलतास, मौलश्री, अकेसिया पौधे रोपे जाने। इसमें फलदार में आम, आंवला, जामुन, और पौष्टिक में सहजन पौधे रोपे जाने है।

योजना के साथ जनप्रतिनिधियों का समन्यव

जनप्रतिनिधियों सहित स्वयं सहायता समूह की 100 दीदियों ने पौधरोपण किया यह स्वयं सहायता समूह की महिलाएं थी जो किसी न किसी कार्य को करके आत्मनिर्भर है। पौधरोपण पर कहा कि जो पेड़ लगाया गया है वह जीवित रहे, इसे अवश्य देख लिया जाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि जनपद में रविवार को एक करोड़ 3 लाख पौधों का रोपण कर दिया गया है। प्रदेश में 35 करोड़ पौधों का रोपण कर एक इतिहास रचा जा रहा। दोपहर 12 बजे तक संपूर्ण प्रदेश में 17 करोड़ पौधों का रोपण किया जा चुका है।

समूहों को दी 1 करोड़ 65 लाख की चेक

डिप्टी सीएम ने 110 स्वयं सहायता समूहों को 1.50 लाख रुपए की धनराशि से कुल 1 करोड़ 65 लाख का चेक व 277 स्वयं सहायता समूहों को 30000 रूपए की धनराशि से कुल 83.10 लाख की धनराशि का रिवॉल्विंग फंड का चेक दिया। अतिरिक्त 5 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास की चाबी सौंपी। साथ ही 9 सखियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। तीन ग्राम प्रधान को उत्कृष्ट कार्य पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह रहे मौजूद

भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल , उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जमुना प्रसाद कुशवाहा महापौर बिहारी लाल आर्य , जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम,विधान परिषद सदस्य डॉ. बाबू लाल तिवारी , राम तीर्थ सिंघल , विधायक राजीव सिंह ''पारीछा'' , जवाहर लाल राजपूत , डॉ. रश्मि आर्य , डीएम गौरांग राठी, एसएसपी बीबीजीटीएस आदि मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डिप्टी सीएम ने पौधरोपण कब शुरू किया?

डिप्टी सीएम ने रानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज प्रांगण में पौधरोपण शुरू किया।

उपमुख्यमंत्री ने किसके नाम पर पौधों का रोपण करने की अपील की?

उपमुख्यमंत्री ने सभी से एक पेड़ मां के नाम पर रोपे जाने की अपील की।

कितने पौधों का रोपण किया गया?

पौधरोपण के दौरान जनपद में एक करोड़ 3 लाख पौधों का रोपण किया गया है।
ये भी पढ़ें:
राम मंदिर चंदे पर सवाल उठाने वालों पर बरसे ब्रजेश पाठक, बोले- धन्नीपुर मस्जिद के चंदे का हिसाब कौन देगा?

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।