प्रभार नहीं सौंपने पर निलंबित सीडीपीओ पर होगी कार्रवाई
हिन्दुस्तान, सासाराम
(पेज चार)देश दिया है। साथ ही प्रभार नहीं सौंपने को लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। डीएम ने एक सितंबर को किया था निलं

करगहर, एक संवाददाता। निलंबन के बाद भी करगहर व दिनारा बाल विकास परियोजनाओं का प्रभार नहीं सौंपने के मामले में तत्कालीन सीडीपीओ रत्ना कुमारी पर अब विभागीय कार्रवाई होगी। डीएम की कार्रवाई के बाद मामले में समाज कल्याण विभाग के उपसचिव ने संज्ञान लेते हुए दोनों परियोजनाओं का प्रभार दूसरे सीडीपीओ को सौंपने का आदेश दिया है। साथ ही प्रभार नहीं सौंपने को लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।


