दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का समय पर करें निष्पादन
हिन्दुस्तान, सासाराम
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की योजनाओं की समीक्षा अ अ अ

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में संचालित राजस्व संबंधी योजनाओं और कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अंचलवार विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। खासकर दाखिल-खारिज के मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं करने और उनकी नियमित निगरानी पर जोर दिया।


