मोतियाबिंद ऑपरेशन में देवरिया प्रदेश में अव्वल

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया, निज संवाददाता। मोतियाबिंद मरीजों के ऑपरेशन में प्रदेश में देवरिया को पहला स्थान

मोतियाबिंद ऑपरेशन में देवरिया प्रदेश में अव्वल

देवरिया, निज संवाददाता। मोतियाबिंद मरीजों के ऑपरेशन में प्रदेश में देवरिया को पहला स्थान मिला है। सीएचसी स्तर पर नेत्र सर्जन डा. बीएन यादव ने 1592 मरीजों का ऑपरेशन किया हैं, जबकि डा. इकबाल खान ने 1301 ऑपरेशन कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले में 43 हजार लक्ष्य के सापेक्ष 30 हजार मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ है। मेडिकल कॉलेज के दो और सीएचसी के चार नेत्र सर्जकों ने ऑपरेशन किया है। प्रदेश में नेत्र सर्जन डा. पंकज श्रीवास्तव को छठवां और डा.अजीत सिंह को 9 वां स्थान मिला हैं.

ऑपरेशन के आंकड़े

राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में मेडिकल कालेज से लेकर सीएचसी, पीएचसी पर मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर मेडिकल कालेज तथा चार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुफ्त आपरेशन किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में 43560 मोतियाबिंद मरीजों के आपरेशन का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 30703 मोतियाबिंद मरीजों को रोशनी दी गयी। सीएचसी बरहज के नेत्र सर्जन डा. बीएन यादव ने प्रदेश में सर्वाधिक 1592, सीएचसी गौरी बाजार के डा. इकबाल खान ने 1301, सीएचसी तरकुलवा के डा. पंकज श्रीवास्तव ने 685 तथा सलेमपुर सीएचसी के नेत्र सर्जन डा. अजीत कुमार सिंह ने 584 मोतियाबिंद मरीजों का आपरेशन किया.

अन्य सर्जनों की उपलब्धियाँ

जबकि मेडिकल कालेज के नेत्र सर्जन डा. कन्हैया कुमार ने 1492 व डा. प्रकाश श्रीवास्वत 1635 मोतियाबिंद का आपरेशन किया है। सीएचसी स्तर पर नेत्र सर्जन डा. बीएन यादव ने प्रदेश में पहला और डा. इकबाल खान को दूसरा स्थान मिला है। सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता व अंधता के नोडल अधिकारी डा. अजीत कुमार ने मोतियाबिंद आपरेशन में प्रदेश में जिले को पहला स्थान मिलने पर नेत्र सर्जनों, स्टाफ की सराहना करते हुए बधाई दी है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

देवरिया ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
देवरिया ने मोतियाबिंद के ऑपरेशन में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमोतियाबिंद ऑपरेशन में देवरिया प्रदेश में अव्वल