राज्य कुश्ती में निवेदिता की छात्राएं चमकीं
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी। 25 से 29 सितंबर तक आयोजित 70वीं राज्यस्तरीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में निवेदिता शिक्षा सदन की बालिका पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आर्या केडी वर्मा और खुशी चौहान ने स्वर्ण, रिया और लक्ष्मी गुप्ता ने रजत, और जाह्नवी ने कांस्य पदक जीते। विद्यालय में सफलता का जश्न मनाया गया।

वाराणसी। देवरिया में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित 70वीं राज्यस्तरीय स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में निवेदिता शिक्षा सदन की बालिका पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डॉ. आनंद प्रभा सिंह ने बताया कि विद्यालय की आर्या केडी वर्मा और खुशी चौहान ने स्वर्ण पदक, रिया और लक्ष्मी गुप्ता रजत पदक और जाह्नवी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। छात्राओं की सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

