निपुण आकलन में देवरिया को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया/भागलपुर, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया ने प्रदेश स्तरीय निपुण आकलन में पदेश में पहला स्थान

निपुण आकलन में देवरिया को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान

देवरिया/भागलपुर, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया ने प्रदेश स्तरीय निपुण आकलन में पदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के 78 प्रतिशत छात्र आकलन उपलब्धि के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। यह उपलब्धि परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में निरंतर हो रहे सुधार का परिणाम है।

शिक्षा की स्थिति

कक्षा 1, 2 और 3 में जिले में कुल 1, 22,241 बच्चे अध्यनरत हैं। जिसमें से 95,616 छात्रों का निपुण आकलन किया गया जो 78 फीसदी है। इस आधार पर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। जिले के सभी ब्लॉक में भागलपुर पहले स्थान पर रहा। विकासखण्ड भागलपुर में कुल 103 विद्यालयों में से 74 विद्यालयों में सभी विद्यार्थियों का आकलन किया गया। कक्षा 1 से 5 तक कुल 6,077 विद्यार्थियों के सापेक्ष 5,983 विद्यार्थियों का यूनिक असेसमेंट किया गया, जिससे 99 प्रतिशत छात्र आकलन उपलब्धि दर्ज हुई।

निपुण भारत मिशन

निपुण भारत मिशन का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को निर्धारित कक्षा-स्तर की बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताओं में निपुण बनाना है। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है जिससे कि बेहतर परिणाम मिल सके। इस प्रशिक्षण के प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक बच्चे को बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताओं में निपुण बनाया जाए। उधर इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी भागलपुर सूरज कुमार ने कहा कि निपुण आकलन में विकासखण्ड भागलपुर का 99 प्रतिशत उपलब्धि के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना हम सभी के लिए अत्यंत गौरव एवं प्रसन्नता का विषय है।

सामूहिक प्रयास

यह उपलब्धि विकासखण्ड के सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, एआरपी एवं अकादमिक टीम के सामूहिक प्रयास, सतत अनुश्रवण और बच्चों के प्रति समर्पण का परिणाम है। साथ ही इस उपलब्धि को केवल एक आंकड़े के रूप में न देखकर हमें इसे बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार की जिम्मेदारी के रूप में लेना चाहिए।

सामान्य प्रश्न

देवरिया ने प्रदेश स्तरीय निपुण आकलन में कौन सा स्थान हासिल किया?
देवरिया ने प्रदेश स्तरीय निपुण आकलन में पहला स्थान हासिल किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिपुण आकलन में देवरिया को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान