एसआईआर : दावा आपत्ति की सुनवाई कार्य को लेकर टीम का गठन
देवघर,प्रतिनिधि।सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी देवघर के आदेशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर)2026 के तहत दा

देवघर,प्रतिनिधि। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी देवघर के आदेशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर)2026 के तहत दावा आपत्ति की सुनवाई के कार्य को लेकर टीम का गठन किया गया है। गठित टीम द्वारा सुनवाई का कार्य पूर्वाह्न 9 बजे से अपराह्न 5 बजे तक किया जाएगा। गठित टीम में शिक्षकों को रखा गया है और उन्हें विद्यालय में सुनवाई के लिए प्रतिनियुक्त करते हुए पत्र जारी किया गया है। टीम एक में अभिलाश कुमार सहायक अध्यापक को उत्क्रमित मध्य विद्यालय गरीबखील एवं विद्युत कुमार मानस को प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय मानिकपुर में प्रतिनियुक्त किया गया है।
टीम 2 में दिवाकांत राजहंस को मध्य विद्यालय कुशमील एवं विद्यानन्द महतो को पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोठिया में प्रतिनियुक्त किया गया है। टीम 3 में उमेश प्रसाद यादव को प्राथमिक विद्यालय आस्ता में प्रतिनियुक्त किया गया है। टीम 4 में विनिता कुमारी को प्राथमिक विद्यालय गिधनी एवं धीरज मुर्मू को मध्य विद्यालय टाभाघाट में प्रतिनियुक्त किया गया है। टीम 5 में बिनुलाल मरांडी को मध्य विद्यालय सरसा एवं बसंतलाल सोरेन को प्राथमिक विद्यालय घाघी में प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके साथ ही टीम 6 में बनश्री साहु को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिकदारडीह में सुनवाई के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही यह भी जिक्र है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सुनवाई कार्य के लिए प्रतिनियुक्त सभी शिक्षकों को यह निर्देश दिया गया है कि पत्र प्राप्ति के साथ ही अपना योगदान देना सुनिश्चित करेंगे एवं आवंटित कार्य ससमय सुचारु रुप से संपादित करना सुनिश्चित करेंगे।


