मारपीट व छिनतई मामले का नामजद गिरफ्तार, जेल
देवघर, प्रतिनिधिमोहनपुर थाना क्षेत्र के बलियादह गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, छिनतई और महिला के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने नामजद आर

देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलियादह गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, छिनतई और महिला के साथ दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी अरुण मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपितों की तलाश में भी जुट गई है। गांव निवासी पुरनी देवी ने मोहनपुर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि 19 नवंबर 2025 की सुबह पति तारिणी मंडल अपने हिस्से की जमीन पर घर निर्माण के लिए नींव खुदाई कर रहे थे। उसी दौरान गांव के मोहन मंडल, अरुण मंडल, सुनील मंडल समेत अन्य आरोपित पहुंचे और काम रोकने को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
विरोध करने पर सभी ने मिलकर गाली-ग्लौज और मारपीट की। प्राथमिकी के अनुसार, मारपीट के दौरान सुनील मंडल ने कुदाल से हमला कर तारिणी मंडल के सिर पर गंभीर चोट पहुंचाई। बीच-बचाव करने पहुंची पुरनी देवी के साथ भी मारपीट की गई, कपड़े फाड़ गले से चांदी की सिकड़ी छीन ली गई। पति की जेब में रखे 10 हजार रुपए छीन लेने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी अरुण मंडल को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


