प्रोटोकॉल पालन करने से इंप्लांट सर्जरी होती सुरक्षित
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन(आईडीए) की जिला इकाई ने रविवार को डेंटल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें बीएचयू के प्रोस्थोडॉन्टिक्स एवं इंप्लांटोलॉजी वि

गोरखपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की जिला इकाई ने रविवार को डेंटल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें बीएचयू के प्रोस्थोडॉन्टिक्स एवं इंप्लांटोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश बंसल बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल का पालन करने से इंप्लांट सर्जरी 100 फीसदी सुरक्षित रहती है। उन्होंने डेंटल इंप्लांट में मूल संरचना जबड़े की हड्डी का आंकलन तथा मरीजों के चयन के मानक के नियम की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और साक्ष्य आधारित प्रोटोकॉल ने इंप्लांट सर्जरी को सुरक्षित बना दिया है। इस अवसर पर डॉ. अरुण चंद, डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. एएन शर्मा, डॉ. पीसी माथुर, डॉ. आशीष शाही, डॉ. प्रियंका वर्मा व डॉ. अरुण प्रताप मल्ल मौजूद रहे।


