हैदराबाद से लौटे युवक मिला डेंगू पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई दस
महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में डेंगू का डंक तेज हो गया है। हैदराबाद से

महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में डेंगू का डंक तेज हो गया है। हैदराबाद से घर लौटे युवक की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। ऐसे में डेंगू पीड़ितों की संख्या दस हो गई है। हालांकि इलाज के बाद सभी पीड़ित ठीक हो चुके हैं। डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ता देख स्वास्थ्य प्रशासन अलर्ट हो गया है। जनजागरूकता के साथ ही बुखार से गंभीर मरीजों की डेंगू जांच कराने और डेंगू वार्ड अपडेट करने का निर्देश दिया है。
डेंगू प्रभावित व्यक्ति की स्थिति
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी हैदराबाद में रहता था। हैदराबाद में ही उसे बुखार हो गया। दवा लेने के बाद भी उसका बुखार कम नही हो रहा था। बुखार की हालत में वह घर लौट गया। पैथॉलोजी जांच में युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। ऐसे में जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या दस हो गई है। डेंगू पीड़ितों में इजाफा देख स्वास्थ्य प्रशासन हरकत में आ गया है। सीएचसी अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारियों को ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों संग तीमारदारों को डेंगू बीमारी से बचने के लिए जागरूक करने और स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू पीड़ितों के लिए सुरक्षित वार्ड को अपडेट करने का निर्देश दिया है।
डेंगू की जागरूकता उपाय
सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों डेंगू जागरूकता के साथ ही बुखार से गंभीर मरीजों की डेंगू जांच करने का निर्देश दिया है। इसकी मानिटरिंग हर रोज की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित चार-चार बेड के डेंगू वार्ड को अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।
डेंगू पीड़ितों की संख्या
जिले में मिले वर्षवार डेंगू पीड़ित एक नजर में
वर्ष डेंगू पीड़ित मौत
2020 02 00
2021 34 00
2022 45 00
2023 58 00
2024 34 00
2025 65 00
2026 10 00


