संचारी रोगों पर वार, एक माह चलेगा महाअभियान
हिन्दुस्तान, उन्नाव
उन्नाव में डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार के नियंत्रण के लिए एक माह का अभियान शुरू किया गया है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने इसकी शुरुआत की। अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें जलभराव रोकना, साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल पर ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग जागरूकता लाने के लिए विभिन्न विभागों के साथ काम करेगा।
संचारी रोगों पर वार, एक माह चलेगा महाअभियान
उन्नाव। संवाददाता डेंगू, मलेरिया और दिमागी बुखार समेत संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जिले में एक माह का विशेष अभियान शुरू हो गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने उमाशंकर दीक्षित जिला चिकित्सालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और जनसमुदाय को संचारी रोगों की रोकथाम की शपथ दिलाई। सीएमओ डॉ. अजय कुमार शर्मा ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक संचालित होगा। अभियान में जलभराव रोकने, साफ-सफाई, कचरा निस्तारण और शुद्ध पेयजल पर जोर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के साथ विभिन्न विभाग मिलकर लोगों को जागरूक करेंगे।

