संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

लोकतंत्र सेनानी संघ आगरा के तत्वावधान में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने 1975 के आपातकाल को याद करते हुए शहीद स्मारक पर काली पट्टी लगाकर लोकतंत्र हत्या दिवस मनाया। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों ने संघर्ष करने वालों को श्रद्धांजलि दी। खंडेलवाल ने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए काले अध्याय के रूप में वर्णित किया।

संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

लोकतंत्र सेनानी संघ आगरा के तत्वावधान में लोकतंत्र सेनानी एवं आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर 1975 को लगाए गए आपातकाल की स्मृति में काली पट्टी लगाकर लोकतंत्र हत्या दिवस मनाया। कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर विधायक एवं लोकतंत्र सेनानी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि 25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों को समाप्त कर दिया।

संविधान संशोधन कर लोकतंत्र के चारों स्तंभ कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका, प्रेस को कांग्रेस सरकार ने अपने नियंत्रण में लेकर भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाने का पाप कांग्रेस ने किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र जग्गा ने की। इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी अनिल पुरी, कुलभूषण शर्मा, विपिन राजौरिया, राकेश महाजन, राजवीर सिंह ने विचार व्यक्त किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।