गृह, जल व टोल टैक्स माफ करने की राज्य सेनानियों ने उठाई मांग
हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
राज्य निर्माण सेनानी परिषद ने गुरुवार को पांच सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है। इसमें राज्य आंदोलनकारियों को राज्य निर्
गृह, जल व टोल टैक्स माफ करने की राज्य सेनानियों ने उठाई मांग
खटीमा। राज्य निर्माण सेनानी परिषद ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय मांगपत्र भेजकर राज्य सेनानियों के लिए गृह, जल, बिजली और टोल टैक्स पूरी तरह माफ करने की मांग उठाई। तहसीलदार के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में राज्य आंदोलनकारियों को ‘राज्य निर्माण सेनानी’ के नाम से परिभाषित करने, लोकतंत्र सेनानियों की तर्ज पर 20 हजार रुपये मासिक पेंशन देने, सरकारी व मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउसों में रियायती दर पर ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा अब तक चिन्हित नहीं हो सके राज्य निर्माण सेनानियों की पहचान कर परिचय पत्र जारी करने की मांग की गई।


