ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर यूनियन ने सौंपा मांग पत्र

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन ने ठेका मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बीपीएससीएल के महाप्रबंधक को पत्र सौंपा। यूनियन ने कुशल ठेका मजदूरों और सुपरवाइजरों के लिए ईएसआई सुविधाओं की बहाली और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने की मांग की है। इसके अलावा, एरियर भुगतान की भी मांग की गई है।

ठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर यूनियन ने सौंपा मांग पत्र

ठेका मजदूरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के महामंत्री सह एनटीयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीसी गोहाईं ने बोकारो पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (बीपीएससीएल) के मुख्य महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा। इसमें ठेका मजदूरों व सुपरवाइजरों से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने की मांग की गई है। यूनियन ने कहा कि बीपीएससीएल में कार्यरत कुशल ठेका मजदूरों व सुपरवाइजरों की ईएसआई सुविधा बंद होने के बाद सेल-बोकारो इस्पात संयंत्र की तर्ज पर परिवार सहित सालाना पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसे एक माह के भीतर लागू करने की मांग की गई है।

इसके अलावा मार्च 2024 से सितंबर 2024 तक सात माह के एरियर का भुगतान 15 दिनों में करने की मांग की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsठेका मजदूरों की समस्याओं को लेकर यूनियन ने सौंपा मांग पत्र