शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा छह सूत्रीय मांग पत्र

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री ने बीएसए को शिक्षक समस्याओं का निराकरण करने के लिए 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा छह सूत्रीय मांग पत्र

कानपुर देहात, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री ने बीएसए को शिक्षक समस्याओं का निराकरण करने के लिए छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश यादव व जिला महामंत्री आदित्य गौतम ने बीएसए को ज्ञापन देते हुए बताया कि जनपद के अधिकांश खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। कहाकि कार्यालयों में दलाल के रूप में कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण में कार्यवाही का भय दिखाकर शिक्षको से धन उगाही की जाती है। वहीं भ्रष्ट दलाल प्रवृत्ति के आदी शिक्षक भी अपने पदीय दायित्वों का निर्वाहन न करके उच्चाधिकारियों/विभागीय मंत्री के साथ फोटो वायरल कर विभाग की छवि धूमिल कर रहे है।

बीईओ कार्यालय पर शिक्षकों के लम्बित प्रकरण एक समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारित किये जाये, जिससे शिक्षकों को समय से देयकों का लाभ मिल सके। जनपद में लगभग 158 विद्यालयों की पेयरिंग अभी तक निरस्त नहीं हुई है, जो पेयरिंग निरस्त हुई है, उनमें अधिकतम पेयरिंग निरस्त करने में निर्धारित मानकों का उल्लंघन किया गया है। इस सम्बन्ध में संगठन के आन्दोलन उपरान्त सीएम एवं शिक्षा मंत्री के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। मैथा में चयन वेतनमान के लिए कोई एलटू अधिकारी नहीं है। प्रधानाध्यापक प्राथमिक/सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक के 10 वर्ष उसी पद पर संतोषजनक सेवा पूर्ण होने के उपरान्त लगभग डेढ़ वर्ष से चयन वेतनमान की पत्रावली लंबित चल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।