अरुण खटीक मौत के मामले की हो जांच

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

प्रदेश खटीक समाज का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस उप महानिरीक्षक से मिला। उन्होंने अरुण खटीक की हत्या की जांच की मांग की, जो दुर्घटना के रूप में प्रदर्शित की गई। खटीक समाज ने इस मामले को हत्या समझा और न्याय की गुहार लगाई। प्रतिनिधिमंडल में तजेन्द्र राजोरा, ओमप्रकाश, और जयदीप सोनकर शामिल रहे।

अरुण खटीक मौत के मामले की हो जांच

प्रदेश खटीक समाज का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पुलिस उप महानिरीक्षक (आगरा परिक्षेत्र) आगरा से मिला। उन्होंने सात जुलाई की रात हुई अरुण पुत्र सरजू खटीक की मौत के मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ मुस्लिम लोगों ने खटीक समाज के अरुण को बुरी तरह से मारा-पीटा और जब उसकी मृत्यु हो गयी तब उसे घसीट कर नाले में फेंक दिया। जिससे हत्या को दुर्घटना को दर्शाया जा सके। उत्तर प्रदेश खटीक समाज के प्रदेश तजेन्द्र राजोरा ने बताया यह हदसा नहीं हत्या है, इसकी जांच होनी चाहिए। खटीक समाज के अरुण को न्याय मिलना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में ओमप्रकाश, जयदीप सोनकर आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।