शहीद दानिश की याद में कैंडल मार्च, कब्र पर पहुंच लोगों ने दी श्रद्धांजलि

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

-शहीद के नाम पर स्मृति द्वार बनाने की उठी मांग , असम में वायुसेना के विमान हादसे में शहीद हुए कायमनगर निवासी दानिश आलम की स्मृति में गांव में कैंडल मार्च निकाला गया।

शहीद दानिश की याद में कैंडल मार्च, कब्र पर पहुंच लोगों ने दी श्रद्धांजलि

-शहीद के नाम पर स्मृति द्वार बनाने की उठी मांग कोईलवर, एक संवाददाता। असम में वायुसेना के विमान हादसे में शहीद हुए कायमनगर निवासी दानिश आलम की स्मृति में गांव में कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूरा गांव भारत माता की जय, वंदे मातरम् और शहीद दानिश अमर रहें के नारों से गूंज उठा। कैंडल मार्च गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए कब्रिस्तान पहुंचा, जहां लोगों ने शहीद दानिश की कब्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रख उनकी वीरता और बलिदान को नमन किया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि दानिश का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। इस अवसर पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की कि शहीद दानिश की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए गांव के प्रवेश द्वार पर उनके नाम से शहीद दानिश आलम स्मृति द्वार का निर्माण कराया जाए। लोगों का कहना था कि इससे आने वाली पीढ़ियों को उनके अदम्य साहस और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा मिलती रहेगी। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंप मांग किए जाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।