मुरलीगंज में वंदे भारत ट्रेन का हो ठहराव
मुरलीगंज के चेंबर ऑफ कॉमर्स ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए मांग पत्र दिया है। सचिव बिनोद बाफना ने रेलवे बोर्ड से मुलाकात कर बताया कि मुरलीगंज क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक और शैक्षणिक केंद्र है, जहां हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि मुरलीगंज रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने की है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव बिनोद बाफना बुधवार को दिल्ली में रेलवे बोर्ड के परिचालन एवं व्यवसाय विकास सदस्य मनोज सिंह से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बताया है कि मुरलीगंज कोसी क्षेत्र का प्रमुख व्यापारिक एवं शैक्षणिक केंद्र है। मुरलीगंज रेलवे स्टेशन पर उदाकिशुनगंज, बिहारीगंज, कुमारखंड, जदिया एवं आसपास क्षेत्र के हजारों यात्री निर्भर है। उन्होने बताया है कि वर्तमान में ट्रेन संख्या 26301 व 26302 वंदे भारत एक्सप्रेस इस मार्ग होकर गुजरती है।
लेकिन इसका ठहराव मुरलीगंज स्टेशन पर नहीं है। ऐसे में व्यापारियो, नौकरी पेशा लोगों, विद्यार्थियों, मरीजो और आम यात्रियों को काफी असुविधा होती है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव ने कहा कि जनहित एवं क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मुरलीगंज होने से यात्रियो को सीधा लाभ मिलेगा।

