पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने समेत तीन मांगों को लेकर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

शामली में शिवसेना के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य का दर्जा देने, क्षेत्र में एम्स की स्थापना करने और इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ की मांग की गई। ज्ञापन में क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक महत्वता को उजागर किया गया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने समेत तीन मांगों को लेकर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पृथक राज्य का दर्जा देने, क्षेत्र में एम्स की स्थापना करने और इलाहाबाद हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ स्थापित करने की मांग को लेकर शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश कृषि, उद्योग, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। गन्ना एवं चीनी उद्योग, दुग्ध उत्पादन, लघु एवं मध्यम उद्योग तथा व्यापार में क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का सामाजिक और आर्थिक महत्व भी बताया गया।

शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र की प्रशासनिक आवश्यकताओं, संतुलित विकास और जनता तक प्रशासन की बेहतर पहुंच को देखते हुए लंबे समय से पृथक पश्चिम प्रदेश की मांग उठती रही है। ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद-3 का हवाला देते हुए केंद्र सरकार से पृथक राज्य के प्रस्ताव पर आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स की स्थापना की मांग करते हुए कहा गया कि बढ़ती आबादी, शहरीकरण और औद्योगिक विकास को देखते हुए क्षेत्र में उच्चस्तरीय चिकित्सा संस्थान की आवश्यकता है। इसके लिए उपयुक्त स्थान का चयन विशेष समिति के माध्यम से कराने का सुझाव दिया गया। हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ की मांग को लेकर पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को उच्च न्यायालय पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे वादकारियों और अधिवक्ताओं पर समय एवं आर्थिक भार बढ़ता है। उन्होंने क्षेत्र में हाईकोर्ट की स्थायी खंडपीठ स्थापित किए जाने की मांग की। इस दौरान जिला प्रमुख बालिस्टर छांछियान, जिला महासचिव संदीप बोबर, तहसील अध्यक्ष सारस आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने समेत तीन मांगों को लेकर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन