नुआखाई पर गंडा समाज ने एससी सूची में शामिल करने की उठाई मांग

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

नुआखाई पर्व पर अखिल भारतीय गंडा समाज ने झारखंड में गंडा जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने और नुआखाई पर सरकारी अवकाश की मांग की। महासचिव कुंज विभार ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से जल्दी कार्रवाई की अपील की। यह पर्व नई फसल और कृषि संस्कृति का उत्सव है।

नुआखाई पर गंडा समाज ने एससी सूची में शामिल करने की उठाई मांग

नुआखाई पर्व के अवसर पर अखिल भारतीय गंडा समाज ने झारखंड में गंडा जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने और नुआखाई पर सरकारी अवकाश घोषित करने की मांग की। समाज के केंद्रीय महासचिव कुंज विभार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दोनों मांगों पर शीघ्र पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नुआखाई पश्चिमी ओडिशा समेत झारखंड के विभिन्न हिस्सों में उत्साह से मनाया जाता है। यह नई फसल, कृषि संस्कृति और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। भाद्रपद शुक्ल पंचमी को मनाए जाने वाले इस पर्व में नए अन्न को देवी-देवताओं को अर्पित करने के बाद परिवार प्रसाद ग्रहण करता है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्व की व्यापकता को देखते हुए सरकारी अवकाश घोषित किया जाना चाहिए

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनुआखाई पर गंडा समाज ने एससी सूची में शामिल करने की उठाई मांग