एमडीआर डिजिटल भुगतान व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा
- व्यापार मंडल ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, गिनाई समस्याएं वाले भुगतान को लेकर नियमों हुए बदलाव में संशोधन की मांग किया है। इस बाबत सांसद राजीव राय को प

मऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यूपीआई से होने वाले भुगतान को लेकर नियमों हुए बदलाव में संशोधन की मांग किया है। इस बाबत सांसद राजीव राय को पत्रक सौंपकर पहल करने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.राम गोपाल गुप्त ने कहा कि डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) की महत्वपूर्ण भूमिका है। एमडीआर डिजिटल भुगतान स्वीकार करने पर संबंधित भुगतान सेवा प्रदाता और बैंकिंग व्यवस्था को मिलने वाला शुल्क है, जिससे लेनदेन के प्रसंस्करण, तकनीकी सेवाओं और भुगतान प्रणाली के संचालन में सहयोग मिलता है। कहा कि यूपीआई ने व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल भुगतान को सरल, तेज और सुविधाजनक बनाया है।
ऐसे में एमडीआर की व्यवस्था व्यावहारिक एवं व्यापारियों के हितों के अनुरूप होनी चाहिए। व्यापार मंडल ने एमडीआर लागू करने की न्यूनतम सीमा 2,000 से बढ़ाकर एक लाख तथा मासिक अधिकतम सीमा एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख किए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों पर वित्तीय भार कम होने के साथ डिजिटल और कैशलेस भुगतान को और बढ़ावा मिलेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल, युवा संगठन जिलाध्यक्ष अजहर कमाल फैजी, महातम यादव, दिनेश बरनवाल, संजय सर्राफ, दिनेश बरनवाल राजेश गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण बरनवाल, गामा यादव, आनंद गुप्ता, हाजी इफ्तेखार अहमद आदि शामिल रहे।


