शटल के स्थान पर वरुणा एक्सप्रेस पुनः चलाने की मांग

हिन्दुस्तान, गौरीगंज
Follow us on Google News
share

जन जागरण समिति मुसाफिरखाना के अध्यक्ष ने वाराणसी-कानपुर वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन को पुनः चालू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ट्रेन बंद होने से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शटल सुपरफास्ट ट्रेन के बजाय वरुणा एक्सप्रेस के संचालन से यात्रा में सुधार होगा और रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी।

शटल के स्थान पर वरुणा एक्सप्रेस पुनः चलाने की मांग

मुसाफिरखाना। संवाददाता जन जागरण समिति मुसाफिरखाना के अध्यक्ष ने मंडल रेल प्रबंधक, मुख्यमंत्री तथा निदेशक पैसेंजर मार्केटिंग (समन्वय), रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर वाराणसी से लखनऊ के बीच संचालित शटल सुपरफास्ट ट्रेन के स्थान पर कोरोना महामारी के दौरान बंद की गई वाराणसी-कानपुर वरुणा एक्सप्रेस इंटरसिटी ट्रेन को पुनः संचालित करने की मांग की है।समिति अध्यक्ष ने पत्र में कहा है कि वाराणसी से कानपुर के बीच संचालित वरुणा एक्सप्रेस के बंद होने से दैनिक यात्रियों, व्यापारियों और नौकरी-पेशा लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके स्थान पर संचालित शटल सुपरफास्ट ट्रेन लखनऊ तक ही चलती है।

साथ ही यात्रियों से सुपरफास्ट श्रेणी का अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाता है। उन्होंने कहा कि शटल ट्रेन में यात्रियों की भीड़ अधिक होने के कारण यात्रा सुविधाजनक नहीं रह जाती है। वाराणसी-कानपुर के बीच वरुणा एक्सप्रेस के पुनः संचालन होने से अमेठी सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इससे दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को राहत मिलने के साथ रेलवे की आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। समिति ने रेलवे और शासन से यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वरुणा एक्सप्रेस को पुनः शुरू किए जाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशटल के स्थान पर वरुणा एक्सप्रेस पुनः चलाने की मांग