धनबाद-दिल्ली स्पेशल को नियमित करने की उठाई मांग

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन (जेआरयूए) ने धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन को नियमित करने और इसे श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक बढ़ाने की मांग की है। सदस्यों ने अभियान चलाया है, क्योंकि ट्रेन का संचालन 10 जुलाई के बाद बंद कर दिया गया था। यात्रियों की मांग है कि इसे स्थायी और सुपरफास्ट सेवा में बदला जाए।

धनबाद-दिल्ली स्पेशल को नियमित करने की उठाई मांग

धनबाद। झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन (जेआरयूए) ने आमजन की सुविधाओं को देखते हुए धनबाद-दिल्ली स्पेशल ट्रेन को नियमित करने और इसका विस्तार श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक करने की मांग उठाई। सदस्यों ने सोमवार को एक्स पर अभियान चलाया। इससे पहले हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। 10 जुलाई को धनबाद-दिल्ली स्पेशल ने अंतिम फेरा लगाया। फेरा नहीं बढ़ने के कारण ट्रेन बंद कर दी गई। रविवार को धनबाद से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन भी फेरा नहीं बढ़ने के कारण बंद हो गई। धनबाद से दिल्ली के लिए वर्तमान में कोई स्थायी ट्रेन नहीं है। संगठन और यात्रियों की मांग है कि स्पेशल ट्रेन को स्थायी और सुपरफास्ट सेवा में बदला जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।