फफूंद स्टेशन पर ट्रेनें नहीं रुकीं तो 19 को आठ घंटे मौन धरना

हिन्दुस्तान, औरैया
Follow us on Google News
share

फफूंद रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के नियमित ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। स्टेशन संघर्ष समिति ने ज्ञापन देकर शताब्दी एक्सप्रेस, जम्मू मेल और सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। अगर रेलवे ने कार्रवाई नहीं की तो 19 सितंबर को मौन धरना देने की योजना बनाई है।

फफूंद स्टेशन पर ट्रेनें नहीं रुकीं तो 19 को आठ घंटे मौन धरना

फफूंद रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के नियमित ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन तेज होने लगा है। फफूंद स्टेशन संघर्ष समिति ने सोमवार को स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शताब्दी एक्सप्रेस, जम्मू मेल और सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस के नियमित ठहराव की मांग की। रेलवे की ओर से ठोस पहल नहीं होने पर समिति ने 19 सितंबर को सुबह 10 से शाम छह बजे तक स्टेशन परिसर में मौन धरना देने का एलान किया है। संघर्ष समिति ने ज्ञापन में कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, जम्मू मेल और सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस के नियमित ठहराव के साथ फफूंद रेलवे स्टेशन को जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन घोषित करने की मांग उठाई।

स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने और समग्र विकास कराने की मांग भी की गई। समिति अध्यक्ष श्याम कुमार सिंह ने कहा कि फफूंद स्टेशन क्षेत्र के लाखों यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण रेल केंद्र है। यात्री संख्या बढ़ने के साथ क्षेत्र का औद्योगिक और व्यावसायिक महत्व भी बढ़ा है। इसके बावजूद कई प्रमुख ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि एक सितंबर को स्टेशन परिसर से मोबाइल फ्लैशलाइट मार्च निकाला गया था। उस दौरान मांगों पर कार्रवाई के लिए रेलवे प्रशासन को 15 दिन का समय दिया गया था। निर्धारित अवधि में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 19 सितंबर को सुबह 10 से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण मौन धरना दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में रंजीत पोरवाल, संजय पाल, राहुल दीक्षित, इंद्रपाल सिंह, समीर विश्नोई, राम कुमार, जितेंद्र सक्सेना, अजय पैराडाइस, विमल कुमार, अनुज अवस्थी, राजीव शर्मा और अतुल दुबे आदि शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफफूंद स्टेशन पर ट्रेनें नहीं रुकीं तो 19 को आठ घंटे मौन धरना