सेहरामऊ में एक्सप्रेस के ठहराव और बरेली तक मेमो ट्रेन चलाने की उठी मांग

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पूरनपुर क्षेत्र में विधायक बाबूराम पासवान ने सांसद जितिन प्रसाद को पत्र लिखकर रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग की है। उन्होंने सेहरामऊ रेलवे स्टेशन पर कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस के ठहराव और लखीमपुर से बरेली तक मेमो ट्रेन संचालन की मांग की है, जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।

सेहरामऊ में एक्सप्रेस के ठहराव और बरेली तक मेमो ट्रेन चलाने की उठी मांग

पीलीभीत/ पूरनपुर। पूरनपुर क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर विधायक बाबूराम पासवान ने सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भेजा है। उन्होंने क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो महत्वपूर्ण मांगें उठाते हुए रेलवे मंत्रालय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है। विधायक ने अपने पत्र में कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15311/15312) का सेहरामऊ रेलवे स्टेशन पर ठहराव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस स्टेशन पर ट्रेन के रुकने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा करना आसान होगा।

इसके अलावा विधायक ने लखीमपुर-मैलानी-पूरनपुर-पीलीभीत होते हुए बरेली तक मेमो ट्रेन का संचालन शुरू कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इस रेलखंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, कर्मचारी, व्यापारी और आम यात्री आवागमन करते हैं। मेमो ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को किफायती और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। विधायक ने केंद्रीय राज्य मंत्री से दोनों मांगों पर रेलवे मंत्रालय से सकारात्मक पहल कराते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।