लंबित पदोन्नति शुरू करने की मांग
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
लमगड़ा में उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि उनके अनुभव को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने विभाग को सभी पात्र शिक्षकों की सूची तैयार करने के लिए कहा है ताकि कोई शिक्षक अपने अधिकार से वंचित न हो।

लमगड़ा। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन लमगड़ा ने प्राथमिक शिक्षकों की रुकी पदोन्नति प्रक्रिया को शुरू करने की मांग की है। ब्लॉक अध्यक्ष गणेश भण्डारी और मंत्री मनोज शर्मा ने कहा कि दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्रों में वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों के अनुभव को उचित सम्मान मिलना चाहिए। अल्टीमेटम दिया कि पात्रता पूरी कर चुके शिक्षकों की पदोन्नति को 31 अगस्त 2028 तक अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। इसके लिए विभाग को सभी पात्र शिक्षकों की संख्या और योग्यता का स्पष्ट विवरण तुरंत तैयार करना चाहिए। ताकि योग्य शिक्षकों का हक न मरे।


