आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को भी दिया जाए मातृत्व अवकाश

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली के शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को छह माह का सवेतन मातृत्व अवकाश देने की मांग की है। उन्होंने इस मांग के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है, जिसमें कहा गया है कि ये महिलाएं नियमित कर्मचारियों की तरह काम करती हैं और उन्हें भी मातृत्व अवकाश का अधिकार मिलना चाहिए।

आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को भी दिया जाए मातृत्व अवकाश

बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद, बरेली के जिलाध्यक्ष हरी शंकर ने कार्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को छह माह का सवेतन मातृत्व अवकाश देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को ईमेल किया है। ज्ञापन में बताया गया कि आउटसोर्सिंग महिला कर्मी भी नियमित महिला कर्मचारियों की तरह अपने दायित्वों का निर्वह्न करती हैं, लेकिन उन्हें मातृत्व अवकाश जैसी महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा सुविधा का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। यह स्थिति महिला कर्मचारियों के हितों और समानता के सिद्धांत के अनुरूप नहीं है। मातृत्व अवकाश प्रत्येक महिला का संवैधानिक एवं मानवीय अधिकार है।

सरकार को आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों के हित में स्पष्ट नीति बनाकर उन्हें भी छह माह का सवेतन मातृत्व अवकाश, प्रसूति संबंधी सुविधाएं तथा अन्य आवश्यक सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराने चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।