जयनगर से रात में नहीं है पटना के लिए कोई ट्रेन

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

जयनगर से राजधानी पटना के लिए रात में कोई ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। व्यापारी और मरीजों को विशेष रूप से दिक्कत हो रही है। यात्रियों ने रात में ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है ताकि वे सुबह समय पर अपने कार्यों को पूरा कर सकें।

जयनगर से रात में नहीं है पटना के लिए कोई ट्रेन

मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। जयनगर से रात में राजधानी पटना के लिए कोई ट्रेन नहीं है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। खासकर जयनगर रेलखंड के व्यापारी एवं बीमार मरीज को अधिक परेशानी होती है।

समस्या का विवरण

सुबह में पटना के लिए कई ट्रेनें है जो ऑफिस टाइम में नहीं पहुंचा पाती है। जबकि रात में एक भी ट्रेनें नहीं है। रात में ट्रेन रहने से सुबह पटना पहुंच कर दिनभर सभी काम कर लोग फिर रात में घर लौट सकते हैं। रेल यात्रियों ने रेल प्रशासन से इसकी समीक्षा करने का आग्रह किया है। ताकि रेल यात्रिों को सुविधा हो सके। जयनगर से राज्य की राजधानी पटना के बीच रात के समय सीधी ओवरनाइट या लेट-नाइट ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग मिथिलांचल के यात्रियों द्वारा प्रमुखता से की जा रही है।

वर्तमान ट्रेन सेवाएँ

वर्तमान समय में मधुबनी से पटना जाने वाली अधिकांश इंटरसिटी और पैसेंजर ट्रेनें सुबह या दोपहर के समय (जैसे सुबह 5:24 बजे नमो भारत, 5:51 बजे इंटरसिटी और 11:25 बजे 13225 इंटरसिटी) ही उपलब्ध हैं। रात के समय (विशेषकर रात 9 बजे से 11 बजे के बीच) मधुबनी से पटना जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन सुविधा नहीं है।

यात्रियों की आवश्यकताएँ

रेलयात्री परमर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य सुरेश चन्द्र चौधरी, विष्णुदेव भंडारी एवं स्वर्णिम कुमार गुप्ता ने बताया कि सीमावर्ती जयनगर, मधुबनी और आसपास के प्रखंडों से बड़ी संख्या में मरीज पीएमसीएच, आईजीआईएमएस या एम्स पटना में इलाज के लिए पटना जाते हैं। रात में ट्रेन उपलब्ध होने पर मरीज और उनके परिजन सुबह-सुबह पटना पहुंचकर अस्पताल के ओपीडी समय पर लाइन लगा सकते हैं। हाईकोर्ट, सचिवालय, बिहार लोक सेवा आयोग या अन्य विभागों में काम से जाने वाले दैनिक यात्रियों को रात की ट्रेन से यात्रा करने पर पटना में ठहरने का अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ेगा। व्यापारियों को दिन में कारोबार में सुविधा होगी। रात में सफर कर सुबह पटना पहुंचने से यात्रियों का पूरा दिन बचा रहता है।

वैकल्पिक समाधान

वर्तमान में मजबूरन लोगों को देर रात की महंगी निजी बसों या फिर दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर जाकर ट्रेन बदलने का सहारा लेना पड़ता है। पटना में विभिन्न परीक्षाओं और कोचिंग के लिए जाने वाले युवाओं के लिए ओवरनाइट सफर बेहद सुविधाजनक और सुरक्षित रहेगा। यात्री संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने रेल प्रशासन से जयनगर से रात के 9 या 10 बजे के बीच ट्रेन चालू करने की मांग की है ताकि लोग अहले सुबह 4 से 5 बजे तक पटना जंक्शन पहुंच सके। एक नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा रात में जयनगर से चालू करने का अनुरोध किया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जयनगर से पटना के लिए रात में ट्रेन सेवा क्यों नहीं है?−
जयनगर से रात में राजधानी पटना के लिए कोई ट्रेन नहीं है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजयनगर से रात में नहीं है पटना के लिए कोई ट्रेन