कार्रवाई की मांग लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा पत्रक
हिन्दुस्तान, भदोही
कार्रवाई की मांग लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा पत्रक कार्रवाई की मांग लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा पत्रक कार्रवाई की मांग लेकर कलक्ट्रेट पर सौंपा पत्रक

ज्ञानपुर, संवाददाता। कार्रवाई की मांग लेकर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचे प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के लोगों ने पत्रक सौंपा। मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पार्टी के लोगों ने कहा कि विनोद कुमार साहनी निवासी शाहपुर धनोवा गोंडा का दबंगों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरा पीड़ित परिवार डरा और सहमा हुआ है। प्रगतिशील समाज पार्टी के लोग शासन से हर स्तर से जांच कराते हुए ऐसा कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करती है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी के लोग हर तरह से आवाज उठाने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर रमाशंकर बिंद, मोहित बिंद, शिवनाथ बिंद, महेंद्र बिंद, लालचंद्र आदि उपस्थित थे।


