केतन हत्याकांड के दोषियों पर कार्रवाई की मांग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नैनीतालटिहरी के निवासी केतन लाल की हत्या के खिलाफ डॉ. आंबेडकर मिशन एवं फाउंडेशन के सदस्यों ने सीएम को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में केतन लाल के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया गया है, जिसे प्रेम प्रसंग के कारण बताया जा रहा है।
भवाली, संवाददाता। टिहरी निवासी केतन लाल हत्याकांड को लेकर डॉ. आंबेडकर मिशन एवं फाउंडेशन रामगढ़ के पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रामगढ़ ब्लॉक मुख्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि टिहरी गढ़वाल निवासी केतन लाल की हत्या मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। आरोप लगाया कि प्रेम प्रसंग के चलते अनुसूचित समाज से होने के कारण केतन लाल के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और निर्ममता से उसकी हत्या कर दी गई। इस दौरान डॉ. आंबेडकर मिशन एवं फाउंडेशन के अध्यक्ष जगदीश चंद्र, संरक्षक एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र प्रेम पथिक, त्रिलोचन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपिन कुमार, गणेश आर्या, नीरज आर्या आदि रहे।
ये भी पढ़ें:रानीखेत में केतन को न्याय की मांग उठी
ये भी पढ़ें:टिहरी हत्याकांड के आरोपियों को मिले कड़ी सजा
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


