नालंदा के दलित युवकों की हत्या के विरोध में सासाराम में न्याय मार्च
सासाराम, कार्यालय संवाददाता।फ निष्पक्ष, त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए अमित पासवान ने कहा कि पीड़ित परिवारों

सासाराम, कार्यालय संवाददाता। नालंदा जिले के राजगीर में मंदिर में चोरी के आरोप में दो दलित युवकों की कथित पिटाई से हुई मौत तथा रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के मड़कन निवासी पप्पू कुशवाहा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार की शाम सासाराम में न्याय मार्च निकाला गया।
न्याय मार्च की व्याख्या
भीम आर्मी नेता अमित पासवान के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। बारिश और तेज आंधी के बावजूद हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं और विभिन्न वर्गों के लोग न्याय मार्च में शामिल हुए। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष, त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
अमित पासवान का बयान
सभा को संबोधित करते हुए अमित पासवान ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून का पालन सभी नागरिकों के लिए समान रूप से होना चाहिए और दोषियों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जानी चाहिए। न्याय मार्च में कृष्ण कुमार आनंद, शहजाद हुसैन, चंद्रशेखर पासवान, सोनू पासवान, शिवशंकर सिंह कुशवाहा, संजय पासवान, चंद्रभान प्रताप, डॉ. रामाधार पासवान, गोल्डन पासवान, कमलेश कुमार बादल, छोटू कुमार, माना पहलवान, आलोक कुमार, रविंद्र गुप्ता, अमित सम्राट, रोहित पासवान, फ़ुज़ैल खान, अशद खान, गुड्डू पासवान, मंटू पासवान, ज्ञानेंद्र ज्ञानू, नियाज अहमद, मुस्लिम अंसारी, दुर्गेश पासवान, काशीनाथ प्रेमी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


