एरियर के नाम पर सफाई कर्मियों से वसूली का आरोप, सौंपा ज्ञापन
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर में उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से एरियर दिलाने के नाम पर धन उगाही के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। महासंघ ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें 2600 सफाई कर्मियों से 500 रुपये लेने की शिकायत की गई है।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से एरियर दिलाने के नाम पर कथित धन उगाही के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मंडलायुक्त इंद्र विक्रम सिंह और जिलाधिकारी दीपक मीणा को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के जिलाध्यक्ष अखण्ड प्रताप सिंह ने एरियर भुगतान कराने के नाम पर सफाई कर्मियों से प्रति कर्मचारी 500 रुपये लेने की शिकायत की है। मंडलायुक्त ने तत्काल सीडीओ से जांच कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महासंघ ने का दावा किया है कि जिले के लगभग 2600 सफाई कर्मचारियों से इस प्रकार धन लिए जाने की शिकायतें संगठन को लिखित रूप में प्राप्त हुई हैं।


