एसआईटी से जांच कराने की मांग
जसवंतनगर में लेखपालों ने सोहावल मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और सभी साक्ष्यों की समीक्षा करने का अनुरोध किया। संघ ने कहा कि भविष्य में लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई से पहले शिकायत की सत्यता और उनके अधिकार क्षेत्र की जांच होनी चाहिए।

जसवंतनगर। लेखपालों ने सोहावल प्रकरण की पुलिस विभाग से स्वतंत्र किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी अथवा विशेष जांच दल से जांच कराने की मांग की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज समेत सभी उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा कराने की मांग रखी। संघ ने कहा कि भविष्य में किसी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई से पहले शिकायत की सत्यता, शिकायतकर्ता के उद्देश्य और संबंधित लेखपाल के अधिकार क्षेत्र की विस्तृत जांच कराई जाए। बिना ठोस साक्ष्य गिरफ्तारी पर रोक लगाने तथा भ्रष्टाचार निवारण संगठन और सतर्कता विभाग की कार्रवाई के लिए पारदर्शी और जवाबदेह कार्यप्रणाली निर्धारित करने की भी मांग की गई।इस दौरान तहसील वरिष्ठ उपाध्यक्ष समशेर बहादुर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, उपमंत्री मंदीप कुमार, कोषाध्यक्ष मुनेश यादव, लेखा परीक्षक शुभ्रादुबे,आकांक्षा,कवीक्षा, समेत तहसील के समस्त लेखपाल मौजूद रहे।


