दून में एमबीबीएस इंटर्न के बाद पीजी डॉक्टर भी हड़ताल पर

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में, सरकारी मेडिकल कॉलेजों के 600 एमबीबीएस इंटर्नों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल की। इसके बाद, 600 पीजी डॉक्टरों ने भी कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। वे अपने स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग कर रहे हैं, जिससे मरीजों को दिक्कत हो सकती है। अस्पताल ने अस्थायी उपाय किए हैं।

दून में एमबीबीएस इंटर्न के बाद पीजी डॉक्टर भी हड़ताल पर
दून में एमबीबीएस इंटर्न के बाद पीजी डॉक्टर भी हड़ताल पर

देहरादून। स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पांचों सरकारी मेडिकल कॉलेजों के करीब 600 एमबीबीएस इंटर्न के सोमवार को हड़ताल पर जाने के बाद मंगलवार से करीब 600 पीजी डॉक्टर भी कार्य बहिष्कार पर चले गए। इससे सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पीजी डॉक्टरों ने इमरजेंसी और इमरजेंसी ओटी में सेवाएं जारी रखने का फैसला किया है, जबकि ओपीडी, वार्ड और इलेक्टिव ओटी में काम नहीं करेंगे। एमबीबीएस इंटर्न 17 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं। वहीं, पीजी डॉक्टरों का स्टाइपेंड 69 से 71 हजार रुपये है और वे इसे 1.10 लाख रुपये करने की मांग कर रहे हैं।

दून अस्पताल में इंटर्न की जगह नर्सिंग व पैरामेडिकल इंटर्न और कर्मचारियों को ओपीडी में लगाया गया, जबकि वार्डों में पीजी डॉक्टरों और जेआर पर काम का बोझ बढ़ गया। निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि इंटर्न के मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पीजी डॉक्टरों का प्रस्ताव भी शासन स्तर पर विचाराधीन है। उन्होंने डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदून में एमबीबीएस इंटर्न के बाद पीजी डॉक्टर भी हड़ताल पर