शिक्षणेत्तर कर्मचारी महाना से मिले, मांगा कैशलेस इलाज
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर में, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के महामंत्री संतोष तिवारी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की। उन्होंने कैशलेस चिकित्सा योजना में 50 हजार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शामिल करने की मांग की, जो शासनादेश के बिना विसंगति बताई। विधानसभा अध्यक्ष ने संगठन को सहयोग का आश्वासन दिया।

कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री संतोष तिवारी के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भेंटकर कैशलेस चिकित्सा योजना में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लगभग 50 हजार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शामिल किए बिना शासनादेश जारी किए जाने को विसंगति बताया। विधानसभा अध्यक्ष ने संगठन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री संतोष तिवारी, सुरेंद्र दिवाकर, पंकज पांडेय, संतकुमार, पीएन त्रिपाठी आदि मौजूद थे।


