पंचायत चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर कमिशनर से मिले लोग
हिन्दुस्तान, बरेली
बरेली में सलमान जमीर और बंशीधर गंगवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत चुनाव शीघ्र कराने की मांग को लेकर मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया। प्रतिनिधियों ने 73वें संविधान संशोधन का हवाला देते हुए निर्वाचन आयोग से आचार संहिता लागू करने की अपील की।

बरेली। पंचायत चुनाव शीघ्र कराने की मांग को लेकर सलमान जमीर (बदायूं) और बंशीधर गंगवार (बरेली) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त शंभू कुमार को राज्य निर्वाचन आयुक्त, लखनऊ के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। मंडलायुक्त ने ज्ञापन संबंधित अधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया। सलमान जमीर ने कहा कि 73वें संविधान संशोधन के तहत प्रत्येक पांच वर्ष में पंचायत चुनाव कराने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि 10 जून को अंतिम मतदाता सूची भी प्रकाशित हो चुकी है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयोग से तत्काल आचार संहिता लागू कर पंचायत चुनाव कराने की मांग की।


