Ara News: भारत तिवारी की मां बोलीं: नौकरी-सहायता बाद में, पहले आरोपितों की गिरफ्तारी और फांसी हो

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

Ara News: 11 नामजद आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई, प्रतिमा लगाने और जवईनिया के विकास की भी मांग

Ara News:  भारत तिवारी की मां बोलीं: नौकरी-सहायता बाद में, पहले आरोपितों की गिरफ्तारी और फांसी हो

Ara News: 11 नामजद आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग, फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई आशा देवी बोलीं- दोषियों को सजा मिलने के बाद ही परिवार को मिलेगा वास्तविक न्याय भारत तिवारी को शहीद का दर्जा देने, प्रतिमा लगाने और जवईनिया के विकास की भी मांग जगदीशपुर, निज संवाददाता बिहार सरकार की ओर से न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर दिवंगत भारत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की घोषणा के बाद भी परिजन पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। उनकी पहली प्राथमिकता सहायता नहीं, बल्कि न्याय है।

आरोपितों की गिरफ्तारी

मुख्यमंत्री की इस संबंध में घोषणा के बाद ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में भारत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि सरकार की ओर से सहायता और नौकरी देने का निर्णय अपनी जगह ठीक है, लेकिन परिवार को सबसे पहले न्याय चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में नामजद सभी 11 आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी हो और मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। कहा कि उनके लिए आर्थिक मदद या नौकरी से अधिक महत्वपूर्ण बेटे की मौत के मामले में न्याय है। उन्होंने सरकार से आरोपितों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

परिजनों की प्राथमिकताएँ

भारत तिवारी के भाई चन्दन तिवारी ने कहा कि सरकार की ओर से सहायता देने की घोषणा का परिवार स्वागत करता है, लेकिन उनकी पहली और प्रमुख मांग सभी आरोपितों की गिरफ्तारी है। भारत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग मां आशा देवी ने सरकार से भारत तिवारी को शहीद का दर्जा देने और उनकी स्मृति में प्रतिमा स्थापित कराने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलने के बाद ही परिवार को लगेगा कि बेटे के साथ न्याय हुआ है।

जलजमाव का समाधान

जवईनिया में जलजमाव का स्थायी समाधान हो आशा देवी ने जवईनिया गांव के विकास और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की भी सरकार से अपील की। उन्होंने कहा कि भारत तिवारी गांव के गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। गांव में जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी होती है। सरकार यदि इसका स्थायी समाधान कराती है और विकास कार्यों को गति देती है तो यह उनके बेटे के अधूरे सपने को पूरा करने जैसा होगा।

परिजनों की प्रमुख मांगें

11 नामजद आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई। दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग भारत तिवारी को शहीद का दर्जा व प्रतिमा स्थापित करना जवईनिया को जलजमाव से स्थायी मुक्ति और विकास कार्यों में तेजी लाई जाये

परिवार के सवाल और उत्तर

भारत तिवारी के परिवार की मुख्य मांगें क्या हैं?
भारत तिवारी के परिवार की मुख्य मांगें हैं: 11 नामजद आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई, दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग, भारत तिवारी को शहीद का दर्जा और प्रतिमा स्थापित करना, तथा जवईनिया को जलजमाव से स्थायी मुक्ति और विकास कार्यों में तेजी लाना।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsआराAra News: भारत तिवारी की मां बोलीं: नौकरी-सहायता बाद में, पहले आरोपितों की गिरफ्तारी और फांसी हो