उमेश हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादधनबाद में उमेश यादव हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ऑल इंडिया एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा द्वारा एसएसपी को ज्ञापन सौंपा गया। एक महीने बीत जाने के बावजूद हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है, जिससे समाज में आक्रोश बढ़ रहा है।

धनबाद, वरीय संवाददाता। बस्ताकोला निवासी उमेश यादव हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को ऑल इंडिया एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि घटना को एक माह बीतने के बावजूद अबतक हत्यारों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे परिजनों और समाज में आक्रोश है। बताया गया कि 21 जून-2026 की शाम उमेश यादव दैनिक कार्य से घर लौट रहे थे। इस दौरान केंदुआडीह थाना क्षेत्र के खरीकाबाद के पास कथित रूप से छिनतई के दौरान उनकी हत्या कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि इस मामले में पहले भी पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी, लेकिन अबतक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


