अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर इमरान खान को समुचित इलाज देने की मांग

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

इमरान खान को समुचित इलाज देने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापनइमरान खान को समुचित इलाज देने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापनइमरान खान को समुचित इलाज देने की

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर इमरान खान को समुचित इलाज देने की मांग

सहारनपुर। स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया ने पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इमरान खान को समुचित चिकित्सा सुविधा देने और उनके साथ मानवीय व्यवहार किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही फतेहउल्लापुर उर्फ जाटोवाला स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज तक सुगम आवागमन के लिए नदी पर स्थायी पुल बनाने तथा रपटा बहने की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग भी उठाई गई। अध्यक्ष जावेद साबरी और महासचिव राकेश शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को सौंपा। जावेद साबरी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री होने के साथ विश्वविजेता टीम के कप्तान भी रहे हैं।

उनके स्वास्थ्य को लेकर सामने आ रही खबरों के बीच उन्हें जरूरी इलाज उपलब्ध कराया जाना चाहिए। महासचिव राकेश शर्मा और सत्येंद्र पाल सिंह बिट्टू ने सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में राजीव पाठक, दीपक जाटव, महेश शर्मा, तेजपाल सिंह, रजनीश चढ़ा और गुलशन मिड्ढा भी रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर इमरान खान को समुचित इलाज देने की मांग