गोईलकेरा में अवैध बालू परिवहन मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा के एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामहरि गोप ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन की मांग की उच्चस्तरीय जांच। उन्होंने बताया कि चार ट्रैक्टरों को पकड़ने के बाद बिना विधिक कार्रवाई के छोड़ा गया, जो सरकारी राजस्व के नुकसान और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़े गंभीर सवाल खड़े करता है।

गोईलकेरा में अवैध बालू परिवहन मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग

चाईबासा। एंटी करप्शन ऑफ इंडिया, झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष रामहरि गोप ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन और कथित अवैध वसूली के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम को लिखित शिकायत सौंपते हुए कहा कि 12 जुलाई की रात अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टरों को पकड़ने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई के बजाय कथित आर्थिक लेन-देन कर छोड़ देने की सूचना बेहद गंभीर है। उनका आरोप है कि यदि बिना प्राथमिकी दर्ज किए, वाहन जब्त किए और खनन विभाग को सुपुर्द किए बिना ट्रैक्टरों को छोड़ा गया है, तो यह केवल अवैध खनन का मामला नहीं, बल्कि सरकारी राजस्व की क्षति, कानून के दुरुपयोग और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा गंभीर विषय है।

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।