विद्यालयों में करुणा मण्डल गठित करने को बुलंद की आवाज
अम्बेडकरनगर में गौ सेवा एवं गोधन संवर्धन अनुसंधान केन्द्र के शिष्टमण्डल ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा, जिसमें विद्यालयों में गौ आधारित जीवनशैली और नशामुक्ति अभियान का संचालन करने की मांग की गई। शिष्टमण्डल ने हर स्कूल में करुणा मण्डल गठित करने और स्वास्थ्य एवं संस्कार सत्र आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

गौ संस्कार, नशा मुक्ति का पाठ पढ़ाने की मांग संस्था के शिष्टमंडल ने बीएसए को दिया ज्ञापनअम्बेडकरनगर, संवाददाता। बच्चों में संस्कार, करुणा और देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से गो सेवा एवं गोधन संवर्धन अनुसंधान केन्द्र मल्लेपुर सरैया का शिष्टमण्डल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। शिष्टमंडल ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में गौ आधारित जीवनशैली एवं नशामुक्त भारत अभियान संचालित करने की मांग किया। संस्था के अध्यक्ष ने कहा गौ बचेगे तो देश बचेगा की संकल्पना के साथ संस्था कई वर्षों से गौ-संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
ज्ञापन में करुणा मण्डल का गठन प्रत्येक विद्यालय में करने, स्कूल में प्रति माह 30 मिनट का स्वस्थ तन, संस्कारित मन सत्र आयोजित करने, सत्र में गौमाता के महत्व, पर्यावरण संरक्षण, चरित्र निर्माण एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने की मांग की। बीएसए ने इस विषय पर विचार कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। शिष्टमण्डल ने ऐसा ही ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भी दिया।


